नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर के पास पहुँच गया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक एक ताज़ा हिमपात मध्य रात्रि से शुरू हो गया है। श्रीनगर, शिमला और मसूरी जैसे हिल स्टेशनों पर 21 जनवरी को बर्फबारी के आसार हैं। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियाँ हो सकती हैं।
उत्तर भारत में जब भी WD आता है। ठंडी हवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लग जाती है और न्यूनतम तापमान बढ़ जाता है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के शहरों में रात के तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ेगा। पूर्वी भारत में फिलहाल मौसमी हलचल बहुत अधिक नहीं हो रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। कोलकाता में आंशिक बादल छा सकते हैं लेकिन यहाँ भी बारिश की संभावना नहीं है। इन भागों में अगले कुछ दिन अब बारिश नहीं होगी। जल्द ही ठंडी हवाएँ चलेंगी जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India
इस बीच पूर्वी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल के हिल स्टेशनों पर बर्फबारी के आसार हैं।
मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मौसम फिर से करवट ले रहा है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के लिए स्थितियाँ अनुकूल बनी हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिणी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि चेन्नई, हैदराबाद और बंगलुरु समेत तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहेगा।
Any information taken from here should be credited to skymetweather.com