16 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अच्छी वर्षा का अनुमान, दिल्ली में भी हो सकती है वर्षा

January 15, 2020 7:21 PM|

सर्दी के मौसम में नवंबर से फरवरी के बीच उत्तर भारत कभी-कभी अच्छी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल जाती है। और इस बार अच्छी बारिश ही हो रही है। कश्मीर से लेकर पंजाब और हरियाणा तक जनवरी में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इस समय भी जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसका induced circulation पंजाब और आसपास के क्षेत्रों पर है। साथ ही एक ट्रफ गंगा के मैदानी हिस्सों पर बन गया है।

इन सिस्टमों के प्रभाव से उम्मीद है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में 16 जनवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि गतिविधियाँ भी संभव हैं। लद्दाख, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी होगी। उत्तराखंड में भारी हिमपात की संभावना है। उत्तर भारत में बादल छाने और बारिश होने के चलते दिन का तापमान कम रहेगा।

मध्य भारत के मौसम का हाल देखें तो यहां एक ट्रफ उत्तरी राजस्थान से गुजरात तक बन है। इसके चलते पश्चिम मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान के शहरों में बादलों की गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। जबकि गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। राजस्थान और गुजरात के पश्चिमी शहरों पर ठंडी हवाओं का प्रभाव रहेगा जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में भी मौसम बदल रहा है। लखनऊ और कानपुर समेत बहराइच, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, अयोध्या और वाराणसी समेत बिहार के भी कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। दूसरी तरफ प्रयागराज, मिर्ज़ापुर समेत दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वोत्तर भारत में भी शुष्क मौसम का अनुमान है। हालांकि पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ कुछ बढ़ रही हैं जिससे आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छा सकते हैं लेकिन मौसम फिलहाल शुष्क रहने की उम्मीद है। कर्नाटक और केरल भी बारिश की संभावना नहीं हैं।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles