11 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश व बर्फबारी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान में बहेंगी ठंडी हवाएँ

January 10, 2020 6:20 PM|

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो यहाँ, एक पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही हिमालय की तरफ बढ़ेगा। साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और साथ लगे क्षेत्रों पर बना हुआ है। इसके चलते, जम्मू-कश्मीर में कुछ जगह बारिश और बर्फबारी संभव है। उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। यहाँ पर उत्तरी ठंडी हवाएँ बहने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान बढ़ सकते हैं।

मध्य भारत पर मौसम शुष्क और ठंडा बना रहेगा। उत्तरी हवाओं के बहने के कारण, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में तापमान गिर सकते हैं। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश गुजरात और कोंकण व गोवा में तापमानों में हल्की बढ़त हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

नीचे दक्षिण भारत में, मौसम अब शुष्क हो जाएगा। तेलंगाना में न्यूनतम तापमानों में कमी आ सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश में एक-दो जगह हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, तमिलनाडू और कर्नाटक में रात के तापमान अब बढ़ेंगे।

देश के पूर्वी हिस्सों की बात करें तो, पूरे पूर्वी भारत में, मौसम अब शुष्क हो जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में न्यूनतम तापमान एक-दो डिग्री से गिर सकते हैं। इसके अलावा, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर भारत पर बना हुआ है। इसके चलते, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो जगह हल्की बारिश संभव है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

Similar Articles