Skymet weather

8 सितम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश होगी; दिल्ली में शुष्क मौसम

September 7, 2017 7:04 PM |


 

उत्तर भारत से पर्वतों पर बारिश देने वाला पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है। इसके अलावा राजस्थान पर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन गया है।+इसके चलते जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान तक मौसम शुष्क होगा।

हालांकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल अभी भी बने हुए हैं जिसके चलते इन भागों में हल्की बारिश शुक्रवार को जारी रह सकती है।

पूर्वी भारत में पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर जबकि बिहार, झारखंड और ओड़ीशा के कुछ भागों में वर्षा होने की संभावना है। हिमालय से सटे पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के भागों में मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

[yuzo_related]

मध्य भारत में बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ चल रही हैं। अनुमान है कि पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। दूसरी ओर पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात और दक्षिणी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

दक्षिण भारत में इस समय मौसम सबसे अधिक सक्रिय है। यहाँ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में और कर्नाटक पर चक्रवाती सिस्टम बने हुए हैं।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

इन सिस्टमों के प्रभाव से आंतरिक तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक और केरल में कई जगहों पर मध्यम बौछारें दर्ज की जा सकती हैं। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा का भी अनुमान है। तेलंगाना, मराठवाड़ा, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कोंकण गोवा में हल्की मॉनसूनी बौछारें संभावित हैं।

प्रमुख शहरों का मौसम देखें तो बंगलुरु और हैदराबाद में मध्यम बारिश होगी जबकि चेन्नई और कोलकाता में हल्की बारिश के आसार हैं। मुंबई और दिल्ली में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try