4 सितम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश में वर्षा; दिल्ली, पंजाब में शुष्क मौसम

September 3, 2017 4:23 PM | Skymet Weather Team

 

उत्तर भारत में जम्मू और कश्मीर के उत्तरी भागों में एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता है। इसकी वजह से जम्मू और कश्मीर पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम जारी रहेगा। हालांकि एक दो स्थानों पर हल्की बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता।

मध्य भारत में छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और दक्षिण राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन एक दो जगहों पर थोड़ी वर्षा हो सकती है।

[yuzo_related]

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करें तो उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश संभव है, जबकि बिहार के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

असम के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं एक ट्रफ़ रेखा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से जा रही है। नतीजतन पश्चिम बंगाल, उड़ीसा के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। असम के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी देखी जा सकती है।

Live status of Lightning and thunder

दक्षिण भारत में पूर्वी तट पर एक ट्रफ़ रेखा बनी हुई है जिससे तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिम तट पर वर्षा की गतिविधि कम रहेगी। कोमोरिन क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जिससे तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल के आसपास के हिस्सों पर अच्छी वर्षा हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES