Skymet weather

30 सितम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: बिहार व पश्चिम बंगाल में दशहरा पर बारिश; दिल्ली, उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम

September 29, 2017 8:15 PM |


 

स्काइमेट के पूर्वानुमानों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू हो गई है। कच्छ, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब के कई हिस्सों और हरियाणा से मॉनसून की वापसी 29 सितंबर से आरंभ हो चुकी है। अन्य भागों से भी मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियाँ अनुकूल हैं।

उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानों तक किसी सक्रिय मौसमी सिस्टम के ना होने के चलते दशहरा का उत्सव शुष्क मौसम के बीच आप मना सकते हैं। हालांकि में दिल्ली सहित मैदानी हिस्सों में दोपहर में तेज़ धूप रहेगी और मौसम काफी गर्म हो सकता है। शाम को सुहावने मौसम की उम्मीद है।

पूर्वी भारत का रुख़ करें तो बिहार से झारखंड और ओड़ीशा होते हुए केरल तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पश्चिमी असम में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

[yuzo_related]

झारखंड, ओड़ीशा और कोलकाता सहित गंगीय पश्चिम बंगाल में भी हल्की से मध्यम बौछारें दर्ज की जा सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों में भी हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों विशेषकर राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। दिन में तेज़ धूप के चलते मौसम काफी गर्म हो सकता है। हालांकि विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

दक्षिण भारत में भी कई इलाके मॉनसूनी बारिश में भीगेंगे। उतरी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा पर चक्रवाती सिस्टम बने हुए हैं। इनके चलते तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना के कुछ भागों में मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।
कर्नाटक, दक्षिणी कोंकण व गोवा दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर मॉनसूनी बौछारें गिर सकती हैं। केरल और आंतरिक तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा का अनुमान है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try