29 सितम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में वर्षा; मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में शुष्क मौसम

September 28, 2017 5:51 PM | Skymet Weather Team


 

हैदराबाद और चेन्नई में हल्की बारिश होगी, जबकि कोलकाता और बेंगलुरू में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होगी। इस बीच, दिल्ली और मुंबई में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तर-पश्चिम के साथ-साथ देश के केंद्रीय क्षेत्रों पर कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम ना होने के कारण, शुष्क और गर्म मौसम जारी रहेगा।

[yuzo_related]

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की बात करे तो, मॉनसून की अक्षीय रेखा हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। एक कमजोर ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड से होते हुए ओड़ीशा तक जा रही है। साथ ही एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र उत्तरपूरवी बंगाल की खड़ी पर बना हुआ है। इस वजह से, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

Live status of Lightning and thunder

एक और चक्रवती सिस्टम पश्चिम-मध्य बंगाल की खड़ी, उत्तर तटीय आंध्रा प्रदेश और ओड़ीशा पर देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा भी इस सिस्टम से तटीय आंध्रा प्रदेश, रायलसीमा, और दक्षिण कर्नाटक होते हुए केरल तक बनी हुई है। इन सिस्टमो के चलते, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी तमिलनाडू, केरल, कर्नाटक, कोंकण गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES