Skymet weather

27 सितम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, मुंबई में शुष्क मौसम; कोलकाता व रांची में हल्की वर्षा

September 26, 2017 5:33 PM |


 

देश के उत्तरी भागों से मॉनसून अब वापसी की तैयारी में है और मैदानी भागों से लेकर पहाड़ों तक कोई प्रभावी सिस्टम नहीं हैं जिसके चलते बारिश जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक गायब हो गई है। कल इन भागों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

दिल्ली सहित मैदानी भागों में उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी जिससे नमी कम हो जाएगी और दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

पूर्वी भारत का रुख करें तो मॉनसून की अक्षीय रेखा पश्चिम में हिमालय के तराई क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी में पहुँच रही है। इसके चलते झारखंड में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम मॉनसूनी बौछारें देखने को मिल सकती हैं।

पूर्वोत्तर भारत के दक्षिणी राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी वर्षा होने के आसार हैं। तटीय ओड़ीशा में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है जबकि बिहार में मौसम शुष्क रहेगा।

[yuzo_related]

मध्य भारत में छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है जबकि विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश और गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में साफ आसमान के बीच तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

दक्षिण भारत का ज़िक्र करें तो बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र और इससे उत्तरी तमिलनाडु और कर्नाटक होते हुए अरब सागर तक विस्तृत ट्रफ के चलते रायलसीमा, उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक और तटीय कर्नाटक में कई जगहों पर हल्की से मध्यम जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण गोवा और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम बौछारें दर्ज की जा सकती हैं। केरल और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

भारत के प्रमुख शहरों के मौसम की बात करें तो बंगलुरु और चेन्नई में मध्यम वर्षा होने की संभावना है जबकि कोलकाता में हल्की मॉनसून फुहारें दुर्गा पुजा के उत्सव का आनंद बढ़ा सकती हैं। दूसरी ओर हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try