19 सितंबर मौसम पूर्वानुमान: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में बारिश

September 18, 2018 6:18 PM | Skymet Weather Team


बंगाल की उत्तरी केंद्रीय खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, यह प्रणाली बाद गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने के बाद डिप्रेशन का रूप भी ले सकती है। इसके कारण, तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तीव्र बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश जारी रहेगी। जबकि, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और बाकी पश्चिम बंगाल में मौसम लगभग शुष्क रहेगा।

कर्नाटक के माध्यम से लक्षद्वीप तक एक ट्रफ रेखा आंतरिक महाराष्ट्र से जा रही है जहाँ एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। इसके साथ मध्य प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दूसरी तरफ, शेष कर्नाटक और महाराष्ट्र, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल के साथ दक्षिणपूर्व गुजरात में हल्की बारिश होगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

उत्तर भारत की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की वर्षा के साथ सुहावने मौसम की उम्मीद है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES