10 सितंबर मौसम पूर्वानुमान: बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में वर्षा

September 9, 2018 5:04 PM | Skymet Weather Team


एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। इस प्रणाली से एक ट्रफ रेखा भी जा रही है। इसलिए, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार में वज्रपात के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में मध्यम से भारी बारिश होगी।

दक्षिण भारत के बारे में बात करें तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र रायलसीमा और आसपास के क्षेत्रों में है। इस प्रणाली से तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से कोमोरिन तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। इस प्रकार, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक सहित बेंगलुरु और चेन्नई सहित तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

मध्य भारत में आएं तो पूर्वी राजस्थान पर बना सिस्टम कमज़ोर हो जाएगा हालाँकि ये अभी भी पूर्वी राजस्थान, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश के हिस्सों में हल्की बारिश देगा। विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी हल्की वर्षा की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

उत्तर भारत का ज़िक्र करें तो मॉनसून की अक्षीय रेखा का पश्चिमी छोर को उत्तर की तरफ हिमालय के तराई इलाकों पर जाएगा। इसके अलावा, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है और साथ ही जम्मू-कश्मीर और आस-पास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। इसके कारण जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तर हरियाणा उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES