8 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली में शुष्क मौसम; ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में वर्षा

October 7, 2017 6:14 PM|

 

मध्य और दक्षिण भारत में एक ट्रफ रेखा बंगाल की खाड़ी के उत्तर से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में पूर्वी मध्य अरब सागर तक बनी हुई है।

उत्तरी तटीय ओडिशा और आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती सिस्टम देखा जा सकता है। उत्तरी तेलंगाना पर भी एक चक्रवाती सिस्टम उत्तरी तेलंगाना पर बना हुआ है और इस सिस्टम से एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ उत्तरी तमिलनाडु तक जा रहा है। दक्षिण कोंकण और केरल तट पर भी एक चक्रवाती सिस्टम देखा जा सकता है।

इन मौसमी सिस्टमो के चलते ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिण कोंकण में कुछ स्थानों पर भारी के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। तेलंगाना पर बारिश के बढ़ने की संभावना है।

इस बीच उत्तर में उत्तरी कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और शेष कोंकण में हल्की से मध्यम बारिश हो सकता है। जबकि केरल, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण पूर्व गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश और शेष छत्तीसगढ़ के हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

[yuzo_related]

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की जाएगी जबकि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होगी। पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Live status of Lightning and thunderGujarat

उत्तर भारत में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी राज्यों में मौसम खुशनुमा रहेगा। जबकि उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में शुष्क और गर्म मौसम रहेगा।

भारत के प्रमुख शहरों के मौसम की स्थिति की बात करे तो दिल्ली और लखनऊ में मौसम शुष्क रहेगा जबकि कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होगी।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles