6 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश व झारखंड में बारिश; दिल्ली सहित उत्तर भारत में शुष्क मौसम

October 5, 2017 6:36 PM | Skymet Weather Team


 

जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कोई अन्य मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसके चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी और दिन हल्का गर्म रहेगा।

इस बीच ओड़ीशा पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। इसके चलते पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में हवाओं का व्यापक प्रवाह बना रहेगा और मौसम सक्रिय होगा। इस मौसमी परिदृश्य के बीच ओड़ीशा, झारखंड के कुछ भागों, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में त्रिपुरा से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर वर्षा दर्ज की जा सकती है।

[yuzo_related]

मध्य भारत के भागों में भी मौसम सक्रिय रहेगा। ओड़ीशा पर बने चक्रवाती क्षेत्र के चलते मध्य भारत में आर्द्र हवाएँ चलेंगी। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कई जगहों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है। जबकि मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों और गुजरात के सभी भागों में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

Live status of Lightning and thunder

दक्षिण भारत के कई इलाकों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इस समय तटीय तटीय आंध्र प्रदेश के पास एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके साथ ही एक ट्रफ कोंकण गोवा से कर्नाटक और रायलसीमा होते हुए तमिलनाडु तक दिखाई दे रही है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से दक्षिणी कोंकण गोवा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना के कुछ भागों और तटीय आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को अच्छी वर्षा हो सकती है। दूसरी ओर कर्नाटक के शेष भागों, केरल और तमिलनाडु में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES