Skymet weather

5 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में वर्षा; दिल्ली सहित उत्तर भारत में शुष्क मौसम

October 4, 2017 4:43 PM |


 

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। हालांकि बंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

देश के उत्तरी क्षेत्रों के मौसम का ज़िक्र करें तो इस समय उत्तरी जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। यह सिस्टम बहुत प्रभावी नहीं है जिससे पर्वतीय राज्यों में विशेष हलचल के आसार नहीं हैं हालांकि आंशिक बादल छाने और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है। इसके अलावा मैदानी भागों में लगातार चल रही शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से दिल्ली और आसपास के शहरों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और बेहद गर्म बना रहेगा।

इधर पूर्वी भारत में गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में आर्द्र हवाएँ चल रही हैं। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड, ओड़ीशा, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जाएगी। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी हल्की बौछारें गिर सकती हैं।

[yuzo_related]

गंगीय पश्चिम बंगाल पर बने सिस्टम से एक ट्रफ ओड़ीशा, तेलंगाना, रायलसीमा और दक्षिणी कर्नाटक होते हुए उत्तरी केरल तक सक्रिय है। इस सिस्टम के प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है। केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी कोंकण व गोवा में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

उत्तर-पश्चिमी शुष्क और दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएँ टकरा रही हैं। इसके चलते छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों और विदर्भ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें दर की जा सकती हैं। हालांकि पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा और गुजरात में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। |

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try