Skymet weather

8 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: गंगीय पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में जारी रहेगी अच्छी बारिश

October 7, 2016 5:06 PM |

 

बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में बना चक्रवाती क्षेत्र उत्तरी दिशा में आगे बढ़ते हुए ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल के तटों के करीब पहुँच गया है। इस सिस्टम के प्रभाव से ओड़ीशा और छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर अच्छी वर्षा होने की संभावना है जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं। इसी सिस्टम के प्रभाव के चलते तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पूर्वी भागों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में ज़्यादातर स्थानों पर बारिश में बढ़ोत्तरी होगी। यहाँ अधिकांश राज्यों में हल्की और कुछ जगहों पर मध्यम वर्षा हो सकती है।

पश्चिम में दक्षिणी राजस्थान और उससे सटे गुजरात पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ था जो अब कमजोर हो रहा है। जिससे दोनों राज्यों में बारिश में कमी आएगी। हालांकि अगले 24 घंटों तक कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा जारी रहेगी।

महाराष्ट्र के उत्तरी कोंकण क्षेत्र में भी बारिश में कमी आएगी जबकि दक्षिणी कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं। प्रायद्वीपीय भारत के बाकी भागों में अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

उत्तर पश्चिम भारत के मौसम का रुख करें तो यहाँ उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं का प्रवाह बढ़ रहा है जिससे वातावरण में नमीं में गिरावट आई है। दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी भागों में अधिकांश स्थानों पर आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और रात के समय आप सुहावने मौसम का आनंद ले सकते हैं। दिन में भी उमस कम होगी।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try