30 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: मध्य और पूर्वी भारत में मौसम शुष्क; दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि

October 29, 2017 5:52 PM | Skymet Weather Team


 

पूर्वोत्तर मानसून में अब तेज़ी आने की उम्मीद है जिसकी वजह से तमिलनाडु के कई हिस्सों, विशेष रूप से राज्य के तटीय और दक्षिणी जिलों में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी। वहीं केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश की उम्मीद है।

अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश संभव है और उसके बाद इन बारिश की तीव्रता इसके बाद बढ़ेगी। लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह भी बारिश दर्ज की जाएगी।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर जाएँ तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और आस-पास के क्षेत्रों में देखा जा सकता है। इसके साथ ही, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। पूर्वी भारत के शेष हिस्सों की मौसम शुष्क रहेगा।

[yuzo_related]

दूसरी ओर, मध्य भारत के बारे में बात करें तो, अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में बहुत गर्म और शुष्क मौसम जारी रहेगा।

उत्तर भारत की ओर जाएँ तो जम्मू और कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता है। पश्चिम राजस्थान में एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी देखा जा सकता है। वहीं राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों में दक्षिण-पूर्वी हवाएं बह रही हैं, जिसकी वजह से पूरे उत्तरी-पश्चिमी मैदानों और उत्तर भारत की पहाड़ियों में शुष्क मौसम जारी रहेगा।

Live status of Lightning and thunder

हालांकि सुबह के दौरान उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में धुंध के निर्माण में वृद्धि होगी और प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES