29 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश में शुष्क मौसम

October 28, 2017 7:40 PM|

 

उत्तर-पूर्वी मॉनसून केरल और तमिलनाडू पर व्यापक रूप से सक्रिय रहा। अगले 24 घंटों के दौरान बारिश में थोड़ी सी गिरावट देखि जा सकती है। एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-मध्य बंगाल की खड़ी पर बना हुआ था जो की अब श्रीलंका के तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर देखा जा सकता है।

एक ट्रफ रेखा दक्षिण अंडमान और निकोबार आइलेंड, दक्षिण तमिलनाडू और केरल से होते हुए दक्षिण अरब सागर तक बनी हुई है।

इन मौसमी सिस्टमो के चलते तटीय तमिलनाडू और आंध्रा प्रदेश में बारिश बढ्ने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है और दक्षिणी कर्नाटक में एक दो स्थानो पर बारिश हो सकती है। जबकि तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में मौसम शुष्क रहेगा।

[yuzo_related]

पूर्वी भारत की ओर रुख करे तो एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी बांग्लादेश पर बना हुआ है। साथ ही एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ उप हीमलय पश्चिम बंगाल से उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इन सिस्टमो के चलते, दक्षिणी पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी ओड़ीशा, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानो पर हल्की बारिश हो सकती है। इन स्थानो पर सुबह के वक़्त धुन्ध भी छाई रहेगी। जबकि बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और ओड़ीशा के बाकी बचे हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Live status of Lightning and thunderRain In Mumbai

मध्य भारत की बात करे तो ज़्यादातर राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के सुबह के तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है जबकि दिन में मौसम गर्म रहेगा।

उत्तर भारत की ओर रुख करे तो एक चक्रवती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी राजस्थान और मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। इस मौसमी सिस्टम का प्रभाव ना के बराबर है। उत्तरपश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पहाड़ों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदूषण और धुन्ध का प्रकोप जारी रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles