27 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर और मध्य भारत में शुष्क मौसम, ओड़ीशा में वर्षा

October 26, 2017 6:26 PM|

 

उत्तर भारत की मौसम की स्थिति से शुरुआत करें तो एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्सों पर देखा जा सकता है और एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर है। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वोत्तर पहाड़ों और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शुष्क उत्तरी हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से, इन क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय धुंध देखने को मिलेगी।

पूर्वी और पूर्वोत्तर की बात करें तो यहाँ भी ज़्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

मध्य भारत की ओर जाएँ तो एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विदर्भ और आस पास के हिस्सों में देखा जा सकता है। इसकी वजह से, दक्षिण राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ पर मौसम शुष्क रहेगा। मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से नीचे चला जाएगा।

[yuzo_related]

दक्षिण की ओर जाएँ तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है और एक ट्रफ़ रेखा रायलसीमा से आंतरिक तमिलनाडु तक जा रही है। इसके साथ ही, केरल और आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इस बीच, कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी आंतरिक हिस्सों, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर हल्की बारिश के हो सकती है। दक्षिण कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में भी हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक पर मौसम शुष्क रहेगा।

Live status of Lightning and thunderRain In Mumbai

भारत के प्रमुख शहरों में मौसम की स्थिति के बारे में बात करें तो चेन्नई में मध्यम बारिश संभव हैं, जबकि बेंगलुरु पर हल्की वर्षा की संभावना हैं। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता शुष्क मौसम जारी रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles