25 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: अंडमान में अच्छी वर्षा, केरल व तमिलनाडु हल्की बारिश

October 24, 2016 5:26 PM|

 

बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन बना हुआ है। मंगलवार तक संभावना है कि यह सिस्टम चक्रवात बनेगा जिसे क्यांत नाम दिया जाएगा। शुरुआत में यह उत्तर और उत्तर पूर्वी दिशा में आगे बढ़ेगा। कुछ समय के बाद इसकी दिशा उत्तर-पश्चिमी होगी और यह बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिमी भागों में पहुंचेगा।

बारिश की बात करें तो मंगलवार को अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है।

खाड़ी में विकसित हुए सिस्टम के प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में कल से ही बादल दिखने लगेंगे। तटीय ओड़ीशा में 27 और 28 अक्टूबर को भारी बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी बंगाल की खाड़ी में समुद्र भी अशांत रहेगा।

शुरूआती अनुमानों के अनुसार चक्रवात उत्तरी तटीय ओड़ीशा के पास 28 अक्टूबर तक पहुंच जाएगा। चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए एहतियाती उपाय पहले ही कर लेने चाहिए ताकि बड़े नुकसान से बचा जा सके।

इसके अलावा अरब सागर के दक्षिण पूर्व में भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। इसके प्रभाव से केरल और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। दक्षिण भारत के शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत में बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मिजोरम, नागालैंड तथा त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दे सकता है।

देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भागों में उत्तर-पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रभाव बना रहेगा। दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी भागों में सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध छाई रह सकती है। मौसम शुष्क बना रहेगा। दोपहर में तेज़ धूप के चलते हल्की गर्मी का प्रभाव बना रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Hurry!!! To make Skymet Weather the "Website Of The Year 2016" under "Weather and Traffic" category, vote herehttps://websiteoftheyear.co.in/skymetweather

 

Similar Articles