22 अक्टूबर मौसम पूर्वानुमान: दक्षिण भारत में वर्षा; दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में शुष्क मौसम

October 21, 2018 6:14 PM|

दक्षिण भारत के बारे में बात करें तो बंगाल की दक्षिण मध्य खाड़ी पर अंडमान सागर के करीब एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। दक्षिणपूर्व अरब सागर पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है।

इन दो मौसम प्रणालियों के बीच एक ट्रफ रेखा भी जा रही है। मौजूदा प्रणालियों के कारण तमिलनाडु के तटीय हिस्सों पर बारिश की गतिविधि में मामूली वृद्धि होने की उम्मीद है जबकि तमिलनाडु के दक्षिण हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश हो सकती है।

बादलों के साथ चेन्नई के भी हल्की बारिश की उम्मीद है। केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होगी।

पूर्व में म्यांमार से उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम के हिस्सों में बारिश होगी। इसके अलावा पूर्वी भारत में शुष्क मौसम देखा जाएगा।

उत्तर भारत की तरफ जाएँ तो उत्तर पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आस-पास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ है। एक प्रेरितचक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और पंजाब के आसपास के क्षेत्रों में है। इन प्रणालियों से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों पर धुंध देखने को मिलेगी, यहाँ मौसम शुष्क रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत में छत्तीसगढ़, विदर्भ और आसपास के इलाकों के कुछ हिस्सों में नमी के प्रभाव और तटीय कर्नाटक से उत्तर महाराष्ट्र तक एक ट्रफ रेखा की वजह से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। हालांकि गुजरात और उत्तरी मध्य प्रदेश शुष्क और गर्म मौसम देखेंगे।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles