15 अक्टूबर मौसम पूर्वानुमान: केरल, तमिलनाडु में वर्षा; दिल्ली प्रदूषण में वृद्धि

October 14, 2018 6:32 PM | Skymet Weather Team


एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंध्र प्रदेश तट और आसपास के तमिलनाडु पर बना है। एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु पर है। एक ट्रफ रेखा आंतरिक ओडिशा से आंध्र प्रदेश तट होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक जा रही है।

इस प्रकार चेन्नई, केरल और तटीय कर्नाटक सहित आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में बारिश की संभावना है। तेलंगाना और आसपास के दक्षिण महाराष्ट्र में भी बारिश देखी जा सकती है।

पूर्वी भारत में, पूर्वोत्तर भारत से बांग्लादेश से होते हुए बंगाल की उत्तरी खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। वर्षा की गतिविधि अब कम हो जाएगी और अब कुछ ही हिस्सों में बारिश की संभावना है। पूर्वी ओडिशा में बारिश संभव है हालाँकि पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

उत्तर भारत में जाएँ तो उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ है और एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास के हिस्सों में है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश का अनुमान है। उत्तरपश्चिम मैदानों में शुष्क और गर्म मौसम होगा। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अब बढ़ने की उम्मीद है।

मध्य भारत में गुजरात और उसके आस-पास के इलाकों में एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है जिससे गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES