15 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में शुष्क और गर्म मौसम

October 14, 2017 6:30 PM|

 

एक निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्व-मध्य बंगाल की खड़ी पर बन गया है। यह सिस्टम आगे जा कर डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा और उत्तर पश्चिम दिशा में तटीय ओड़ीशा और आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ेगा। इस सिस्टम से एक ट्रफ रायलसीमा और कर्नाटक होते हुए दक्षिण-पूर्वी अरब सागर तक बनी हुई है। इन मौसमी सिस्टमो के चलते अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वही तेलंगाना, दक्षिण और तटीय कर्नाटक, इससे सटे रायलसीमा और उत्तरी केरल के ज़्यादातर हिस्सों में मध्यम और कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि, आंध्र प्रदेश, केरल के बाकी बचे हिस्सों, तमिलनाडु और दक्षिण महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण ओड़ीशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश में कमी आ जाएगी। इसके चलते मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। जबकि दक्षिणी गंगीय पश्चिम बंगाल में एक दो स्थानो पर हल्की बौछारे हो सकती है।

[yuzo_related]

एक एंटी साइक्लोनिक सिस्टम गुजरात और आस-पास के इलाकों पर देखा जा सकता है जिसके कारण गुजरात और कच्छ में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

Live status of Lightning and thunderGujarat

उत्तर भारत की बात करे तो, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू कश्मीर के ऊपर बना हुआ है जो की प्रभावी नहीं है। दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles