12 अक्टूबर मौसम पूर्वानुमान: चक्रवाती तूफ़ान तितली हुआ कमज़ोर; झारखण्ड, ओडिशा पश्चिम बंगाल में बारिश

October 11, 2018 7:12 PM|

ओडिशा में मूसलाधार बारिश के बाद, चक्रवाती तूफान तितली अब डिप्रेशन बन गया है जो वर्तमान में ओडिशा के उत्तरी तट और इसके आसपास के इलाकों में है। यह सिस्टम पूर्वोत्तर दिशा में बढ़ रही है, जिससे झारखंड, उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की उम्मीद है।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मध्यम बारिश की उम्मीद है। जबकि पूर्वोत्तर राज्यों के बाकी हिस्सों, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी वर्षा हो सकती है।

देश के मध्य हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा। हालांकि, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में बारिश संभव है। बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएं और बादल छाये रहने की वजह से दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। जबकि, गुजरात, दक्षिण राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

उत्तरी भारत की ओर जाएँ तो, उत्तरी पाकिस्तान और उसके आस-पास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना है जिससे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश की उम्मीद है, उच्च स्तरों पर बर्फ़बारी से इंकार नहीं किया जा सकता है। उत्तराखंड पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत का ज़िक्र करें तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणपूर्व अरब सागर में है, जिससे केरल और तटीय कर्नाटक में बारिश संभव है। तमिलनाडु और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। इस बीच, कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा का मौसम शुष्क रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles