Skymet weather

1 अक्टूबर मौसम पूर्वानुमान: मॉनसून उत्तर भारत के बाकी हिस्सों से होगा विदा, तमिलनाडु, केरल में बारिश

September 30, 2018 3:36 PM |


उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों पर बना कमजोर पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ रहा है जिसकी वजह से यहाँ मौसमी गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी। इस बीच, मॉनसून राजस्थान के बाकी हिस्सों, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और गुजरात से जल्द ही विदा होगा। शुष्क मौसम के साथ यहाँ दिन गर्म रहेगा और रात आरामदायक होगी। हालांकि, राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है।

इसी प्रकार का मौसम देश के उत्तरी, मध्य और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में देखा जाएगा।

देश के दक्षिणी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और बंगाल की दक्षिणपश्चिम खाड़ी पर है, इस प्रणाली से एक ट्रफ तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक से होते हुए पूर्वी-मध्य अरब सागर तक जा रही है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीँ कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों के साथ मध्य महाराष्ट्र में भी वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो असम और अरुणाचल प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है जो पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के तराई इलाकों के आसपास हल्की बारिश देगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try