Skymet weather

9 नवम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली में कम होगा प्रदूषण, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश

November 8, 2016 5:41 PM |

 

असम और त्रिपुरा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कुछ स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

एक चक्रवाती सिस्टम बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भागों में भी बना हुआ है। यह सिस्टम अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में अधिकांश स्थानों पर लगातार बारिश देता रहेगा।

अरब सागर में कोमोरिन के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भागों तक बन गई है।

इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों विशेषकर दिल्ली और इसके आसपास के भागों में बीते कई दिनों की भयानक धुंध के बाद आज राहत मिली है। उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण यह सुखद बदलाव देखा जा रहा है। हमारा अनुमान है कि बुधवार को हवा की गति बढ़ेगी जिससे वातावरण और साफ होगा तथा प्रदूषण से राहत मिलेगी।

इसके अलावा इन भागों में सर्दी भी बढ़ेगी क्योंकि उत्तर के मैदानी भागों और मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में और कमी आने के आसार हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try