5 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: केरल, तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र में वर्षा

November 5, 2018 10:30 AM|

 

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो यहाँ कोई महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं है। देश के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी मैदानों पर शुष्क ठंडी हवाएं चलेंगी। हालांकि, पूर्वी जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के एक दो हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। सुबह के समय धुंध देखने को मिलेगी वहीँ दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि, अधिकांश स्थानों पर दिन आरामदायक रहेगा।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच एक ट्रफ रेखा जा रही है। इसके कारण, उत्तर असम के कुछ स्थानों और अरुणाचल प्रदेश के आसपास के हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है। कुछ हिस्सों में धुंध के साथ सुबह का तापमान काम रहेगा।

देश के पूर्वी राज्यों में शुष्क मौसम का अनुभव होगा। सुबह के घंटों के दौरान धुंध देखने को मिल सकती है। ओडिशा में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।

देश के मध्य भागों की बात करें तो मध्य प्रदेश पर एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। मध्य भारत के राज्यों में दिन आरामदायक रहेगा। जबकि, कच्छ दिन के तापमान में गिरावट देख सकता है। तटीय क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत की बात करें तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब बंगाल की दक्षिणपश्चिमी खाड़ी और श्रीलंका के तट पर स्थित है।

तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश जारी रहेगी। यह गतिविधि आने वाले 48 घंटों में बढ़ेगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles