30 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली में जारी रहेगा प्रदूषण, अरब सागर में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 29, 2017 7:00 PM|

 

श्रीलंका के दक्षिण-पश्चिमी भागों पर बना डिप्रेशन उत्तर-पश्चिमी दिशा में केरल की ओर बढ़ रहा है। इसके जल्द ही डीप डिप्रेशन बनने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सशक्त होते हुए कुछ समय के लिए चक्रवाती तूफान का रूप भी ले सकता है।

इसके अलावा अंडमान सागर के दक्षिण-पूर्वी भागों में भी एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। यह सिस्टम अगले 48 घंटों में प्रभावी होते हुए डिप्रेशन बन जाएगा। इन सिस्टमों के प्रभाव से अंडमान व निकोबार में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ तूफानी हवाएँ भी चलेंगी।

[yuzo_related]

इसके अलावा केरल और तमिलनाडु के दक्षिणी किनारों पर भी तेज़ हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। चेन्नई सहित तमिलनाडु और केरल के बाकी हिस्सों में हल्की वर्षा देखने को मिलेगी। दक्षिण भारत के बाकी भागों में मौसम शुष्क रहेगा।

पूर्वी भारत के मौसम का ज़िक्र करें तो पूर्वोत्तर राज्यों में शुष्क मौसम के बीच तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। बिहार, बंगाल, ओड़ीशा, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क होगा। सुबह के समय सामान्य सर्दी रहेगी।

मध्य भारत में मध्य प्रदेश और इससे सटे राजस्थान पर एक एंटी सकलोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से इन भागों में दिन में गर्मी बनी रहेगी।

मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

उत्तर भारत में बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। इसके चलते कश्मीर सहित सभी भागों में कल मौसम साफ और शुष्क होगा।

Live status of Lightning and thunderRain In Mumbai

पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। दिल्ली में बुधवार को तापमान में वृद्धि हुई जिसके चलते दिन काफी गर्म हो गया था। बृहस्पतिवार को अनुमान है कि तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। हवा की गति कम होगी जिससे सुबह और शाम के समय प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ सकता है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles