28 नवंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली में बढ़ेगा प्रदूषण, पूर्वी उत्तर प्रदेश व बिहार में कोहरा छाने के आसार

November 27, 2017 6:00 PM|

 

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिमी दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि राज्य के दक्षिणी जिलों और केरल में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा कल भी जारी रहेगी। उधर चेन्नई सहित उत्तरी तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

इस बीच बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भागों के ऊपर एक नया चक्रवाती सिस्टम हवाओं में विकसित हो गया है। इसके प्रभाव से अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

[yuzo_related]

मध्य भारत में सभी स्थानों पर मौसम शांत है। साफ आसमान और शुष्क मौसम के बीच छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिणी मध्य प्रदेश और गुजरात में दिन गर्म होगा। मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों और उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत का रुख करें तो यहाँ त्रिपुरा और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके चलते नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी स्थानों पर भी एक-दो जगह हल्की वर्षा या बर्फबारी देखने को मिल सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह के समय हल्का कोहरा और कुहासा देखने को मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से पूर्वी दिशा में निकल गया है। इसके चलते जम्मू कश्मीर सहित समूचे उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा। इधर पंजाब और हरियाणा में हल्का कोहरा और कुहासा छाया रह सकता है।

Live status of Lightning and thunderRain In Mumbai

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कुहासा और धुंध देखने को मिलेगी। प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। हवा बदलकर उत्तर-पश्चिमी से पश्चिमी हो गई है जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ेगा और सर्दी से राहत मिलेगी। दिन का तापमान पहले ही सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

Similar Articles