27 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली में प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में, उत्तर पूर्वी मॉनसून जल्द लेगा विदाई

November 26, 2018 6:40 PM | Skymet Weather Team

उत्तर भारत से शुरूआत करें तो इस समय एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू व कश्मीर पर पहुँच गया है। इस सिस्टम के कारण जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में केदारनाथ जैसे ऊंचे इलाकों में छिटपुट हलचल हो सकती है।

दूसरी ओर मैदानी इलाकों यानि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शुष्क मौसम जारी रहेगा। अब न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। दिल्ली प्रदूषण ने एक बार फिर वापसी की है। कुछ स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में जा सकता है।

मध्य भारत की ओर बढ़ें तो, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ में शुष्क मौसम बना रहेगा। हालांकि इन इलाकों में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाएँ चलने की वजह से न्यूनतम तापमानों में हल्की गिरावट आएगी।

बात अब पूर्वी भारत की, जहां इस समय मौसम में कोई हलचल फिलहाल नहीं है। झारखंड, ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमानों में हल्की वृद्धि हो सकती है। मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

दक्षिण भारत में भी मौसमी गतिविधियां कमजोर हो गई हैं क्योंकि northeast मॉनसून सक्रिय नहीं है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES