25 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली प्रदूषण ‘मोडरेट कैटेगरी’ में। दक्षिण भारत में वर्षा होगी कम।

November 24, 2018 6:31 PM | Skymet Weather Team


उत्तर भारत से शुरुआत करें तो इस समय उत्तर-पश्चिमी हवाओं सम्पूर्ण उत्तर भारत और मैदानी इलाकों पर चल रही हैं, जिस कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में प्रदूषण अभी भी ‘मोडरेट कैटेगरी’ में ही बना हुआ है।

अब मध्य भारत का रुख करें तो एक Anti-Cyclone गुजरात पर बना हुआ है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी चलेंगी। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदरभ और मध्य महाराष्ट्र में उत्तर-उत्तरपूरवी हवाएँ चलने के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बाकी जगहों पर आसमान साफ ही बना रहेगा।

वही पूर्व और पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्वी हवाओं के चलने से पश्चिम बंगाल और सिक्किम में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। दूसरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

अब दक्षिण भारत का रूख करें तो, Low-Pressure Area के आगे बढ्ने की वजह से दक्षिण भारत के राज्यों में वर्षा गतिविधि काफी हद तक कम हो गयी है। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और अंडमान द्वीप समूह पर हल्की बारिश की उम्मीद है। वहीं, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES