23 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश ,केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक मे बारिश

November 22, 2018 6:17 PM|

दक्षिण भारत से शुरू करे तो, गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल चुका है जिसके चलते तमिलनाडु, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ भागों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वही, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। हालांकि तेलंगाना में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

मध्य भारत की बात करें तो, यहाँ पहले से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। इस बीच मध्य प्रदेश पर हवाओं में एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बना गया है जिसके चलते राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर आर्द्रता वाली हवाओं की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। यानि मौसम शुष्क ही बना रहेगा। अब महाराष्ट्र में भी शुष्क मौसम की उम्मीद है।

लेकिन उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

उत्तर की ओर बढ़ें तो, उत्तर पश्चिमी दिशाओं से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाएँ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभावी रहेंगी जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बारिश की संभावना फिलहाल मैदानी राज्यों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक कहीं नहीं है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाओ के कारण ही दिल्ली - एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार जारी रहेगा। प्रदूषण से यह राहत अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की बात करे तो यहाँ भी उत्तर भारत के पहाड़ों से ठंडी हवाएँ पहुँच रही हैं। जिसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के भागों पर दिखेगा। इन राज्यों में तापमानों मे गिरावट देखने को मिलेंगी। हालांकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles