16 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: चक्रवात गज कमजोर; तमिलनाडु, चेन्नई, केरल में बारिश

November 16, 2018 11:51 AM | Skymet Weather Team


लैंडफॉल करने के बाद चक्रवात गज अब कमजोर होकर डीप डिप्रेशन बन गया है। पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी केरल पर पहुँच गया है। इसके साथ ही वर्षा में कमी आने का अनुमान है, हालांकि वर्षा का दायरा बढ़ जाएगा। चेन्नई सहित तमिलनाडु में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना। कुछ स्थानों भारी वर्षा भी हो सकती है।

इस बीच दक्षिणी केरल में बारिश में बढ़ोतरी होगी। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है। आंध्र प्रदेश में वर्षा में कमी आएगी और यहाँ सिर्फ एक-दो जगह पर ही वर्षा दर्ज किए जाने का अनुमान है जबकि दक्षिण आंतरिक और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश कि संभावना है।

उत्तर भारत कि बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ यहाँ से आगे निकल चुका है। इसके चलते, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा। हालांकि, उत्तरखंड में एक-दो जगह हल्की बारिश जारी रहेगी। साथ ही दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाएँ चलेंगी, जिसके कारण दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

अच्छी खबर ये है कि इन शुष्क और ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में कमी आएगी और हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा। यह ठंडी हवाएँ मध्य भारत तक पहुंचेगी, जिससे राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में रात के तापमान में कमी आएगी। मध्य भारत के लगभग सभी भागों में शुष्क मौसम जारी रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

अब बात पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों के मौसम की-----अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने का अनुमान है। शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल में भी उत्तर पश्चिम शुष्क हवाएँ चल रही हैं जिसके कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। ज़ाहिर है सर्दी बढ़ जाएगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES