9 मई के लिए मौसम पूर्वानुमान: मध्य प्रदेश, राजस्थान में लू, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में वर्षा संभव

May 8, 2017 5:32 PM | Skymet Weather Team

 

जम्मू कश्मीर के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। इसके चलते जम्मू कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान तथा इससे सटे राजस्थान, पंजाब और हरियाणा पर दिखाई दे रहा है। एक ट्रफ इस सिस्टम से उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक बन गई है।

इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज और धूलभरी आँधी के साथ बारिश हो सकती है।

राजस्थान के पूर्वी और मध्य भागों में भी कुछ स्थानों पर धूलभरी आँधी चलने और बादलों की गर्जना होने की संभावना है। कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है।

हालांकि तापमान में हल्की कमी के बावजूद राजस्थान के पश्चिमी भागों और मध्य प्रदेश में लू का प्रकोप जारी रहेगा।

मध्य भारत के बाकी हिस्सों की बात करें तो मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना पर एक ट्रफ बनी हुई है। इसका प्रभाव मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश के रूप में देखने को मिलेगा।

तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक पर भी एक ट्रफ दिखाई दे रही है। इस सिस्टम के प्रभाव से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में प्री-मॉनसून वर्षा अगले 24 घंटों तक बनी रह सकती है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत का रुख करें तो यहाँ असम और इसके आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहेगी।

कोलकाता सहित गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय ओड़ीशा में भी एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें दर्ज की जा सकती हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES