8 मई के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पूर्वी बिहार में कहीं-कहीं होगी बारिश

May 7, 2017 4:02 PM | Skymet Weather Team

 

जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और इससे सटे राजस्थान तथा पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना और हल्की वर्षा होने की संभावना है।

चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर धूलभरी आँधी चलेगी। दोपहर या शाम को बादलों की गर्जना के साथ कहीं-कहीं बौछारें भी गिर सकती हैं।

यहाँ उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इससे एक ट्रफ रेखा असम तक बनी हुई है। इस सिस्टम के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के तराई वाले हिस्सों कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है।

पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी पहुँच रही है जिससे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम प्री-मॉनसून वर्षा जारी रहने की संभावना है।

पूर्वी बिहार और झारखंड में भी कहीं-कहीं गरज और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

मध्य भारत का रुख करें तो यहाँ छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण भारत तक बन रही ट्रफ के प्रभाव से ओड़ीशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा के आसार हैं।

हालांकि शेष मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में पारा बढ़ेगा जिससे लू जैसी स्थितियाँ बनी रह सकती हैं।

दक्षिण में तेलंगाना पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। साथ ही यह ट्रफ कोमोरिन क्षेत्र तक बनी हुई है।

इन सिस्टमों के चलते केरल में अधिकांश जगहों पर जबकि कर्नाटक और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने के आसार हैं।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES