Skymet weather

6 मई का मौसम पूर्वानुमान: देश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम, उत्तर व मध्य भारत में लू की वापसी

May 5, 2019 6:26 PM |


बिहार और इससे सटे पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और एक ट्रफ रेखा उत्तरी बिहार से असम तक बनी हुई है। असम पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। इन सिस्टम के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी भागों और सिक्किम में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

दूसरी ओर पूर्वी भारत के राज्य यानी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिर से गर्मी बढ़ेगी लेकिन क्योंकि मौसम शुष्क रहेगा। चक्रवाती तूफान फ़ानी की मार झेलने के बाद ओड़ीशा में अभी भी बारिश के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण भारत में दक्षिणी कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रफ बनी हुई है, जिससे केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और इन दोनों राज्यों से सटे तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी तटवर्ती आंध्र प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है जबकि आंध्र प्रदेश के मध्य भागों में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा।

मध्य भारत के सभी भागों में मौसम शुष्क और काफी गर्म होगा। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर लू का प्रकोप देखने को मिल सकता है। गुजरात और राजस्थान में भी सूखे मौसम के बीच तेज हवाएं चलेंगी और चिलचिलाती धूप भी परेशान करेगी

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर भारत में नीचे मैदानों से लेकर ऊपर पहाड़ों तक कोई मौसमी सिस्टम नहीं है, जिसके कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में मौसम शुष्क और काफी गर्म होगा। दूसरी ओर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंशिक बादल छा सकते हैं। इन राज्यों में मौसम सुहावना रहेगा। यानि पहाड़ों पर पर्यटन के लिए समय अच्छा है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try