Skymet weather

5 मई के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, हरियाणा में बढ़ेगी गर्मी; कश्मीर, हिमाचल में हो सकती है बारिश

May 4, 2017 7:00 PM |

 

जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल रहा है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती सिस्टम मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। यहाँ से पंजाब तक एक ट्रफ भी विकसित हो गई है।

इसके चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब तथा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है।

हालांकि दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। साफ मौसम के कारण दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

पूर्वी भारत में एक ट्रफ रेखा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से झारखंड तक बनी हुई है। यह ट्रफ मध्य भारत और दक्षिण भारत के भागों से होते हुए अरब सागर तक पहुँच रही है।

इस ट्रफ के प्रभाव से ओड़ीशा, दक्षिणी कोंकण-गोवा और इससे सटे दक्षिणी महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं।

दक्षिण भारत में कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों, केरल और आंतरिक तमिलनाडू में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत का रुख करें तो यहाँ पूर्वी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try