3 मई मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार में होगी प्री-मॉनसून वर्षा

May 2, 2018 5:55 PM|

 

उत्तर भारत के मौसम का हाल देखें तो पश्चिमी हिमालयी राज्यों के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। इसके चलते कल जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय मध्य पाकिस्तान और इससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत पर है। यहाँ से एक ट्रफ गंगा के मैदानी क्षेत्रों से होते हुए पूर्वोत्तर राज्यों तक बनी हुई है। इस मौसमी परिदृश्य के बीच अनुमान है कि मैदानी राज्यों में कल भी प्री-मॉनसून गतिविधियां जारी रहेंगी। पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर गर्जना और आँधी तूफान के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इन गतिविधियों के चलते अगले 48 घंटों के दौरान मैदानी राज्यों में पारा गिरेगा और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। दिल्ली में मौसम गर्म रहेगा। धूल भरी आँधी और गर्जना के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं।

[yuzo_related]

पूर्वी राज्यों में भी मौसमी हलचल बनी हुई है। यहाँ बिहार से तमिलनाडु तक एक ट्रफ सक्रिय है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में अच्छी वर्षा होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत के सभी भागों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। कोलकाता में दिन गर्म और उमस भरा होगा। मेघगर्जना होने की संभावना है।

दूसरी ओर मध्य भारत अभी भी गर्मी से कराह रहा है। यहाँ राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में कल भी लू का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में छिटपुट जगहों पर बादलों की गर्जना और धूलभरी आँधी के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं। लेकिन यह मौसमी हलचल तेज़ गर्मी से राहत देने में नाकाम रहेगी। गुजरात में भी गर्मी भीषण होगी। मुंबई में दिन गर्म रहेगा लेकिन रात आरामदायक रहेगी। मौसम शुष्क बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत का रुख करें तो यहाँ बनी ट्रफ के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ लगातार बनी हुई हैं। संभावना है कि तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम प्री-मॉनसून वर्षा देखने को मिलेगी। रायलसीमा और तेलंगाना में एक-दो जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। हैदराबाद में दिन बेहद गर्म और असहज रहेगा। बंगलुरु में दिन गर्म और रात सुहावनी रहेगी। शाम के समय मेघगर्जना हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles