21 मई मौसम पूर्वानुमान: राजस्थान, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश में लू; बिहार, झारखंड में वर्षा

May 20, 2018 6:05 PM|

 

उत्तर भारत के मौसम के साथ शुरुआत करें तो जम्मू-कश्मीर के उत्तरी हिस्सों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसलिए, हल्की बारिश जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों को प्रभावित करेगी। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों के बाकी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और गर्म होगा।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की ओर जाएँ तो बिहार के पूर्वी हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण असम और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के आसपास के हिस्सों में है। इन दो प्रणालियों के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं तेज हवाओं के साथ वर्षा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के पूर्वी हिस्सों में भी बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा, उड़ीसा में भी बारिश की संभावना है।

मध्य भारत की ओर जाएँ तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भागों में स्थित है। विदर्भ में इस प्रणाली से एक ट्रफ़ रेखा जा रही है। इस वजह से मध्यप्रदेश और दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में धूल भरी आँधी की संभावना है। इसके अलावा, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति जारी रहेगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत की ओर जाएँ तो दक्षिण तमिलनाडु तट पर ट्रफ़ की उपस्थिति के कारण कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। आंध्र प्रदेश में गर्म और नम हवाओं के कारण, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर हल्की से मध्यम बारिश की भी उम्मीद है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles