Skymet weather

15 मई मौसम पूर्वानुमान: छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा; गुजरात में लू की स्थिति

May 14, 2018 6:40 PM |


 

उत्तर भारत के मौसम के साथ शुरुआत करें तो एक पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्व की ओर बढ़ रहा हालांकि दूसरा जल्द ही पर्वती राज्यों पर देखा जाएगा। इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

मध्य पाकिस्तान और आसपास के पंजाब में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पंजाब के उत्तरी हिस्सों में बारिश हो सकती है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश का मौसम लगभग शुष्क रहेगा, हालांकि धूल भरी आँधी और मेघर्जना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

[yuzo_related]

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो उत्तर पश्चिम बंगाल में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ़ रेखा इस सिस्टम से उत्तर प्रदेश तक जा रही है। इसलिए, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम और मेघालय पर अच्छी बारिश की उम्मीद हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश जारी रहेगी।

मध्य भारत की बात करें तो राजस्थान, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति जारी रहेगी। पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात और दक्षिण राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की उम्मीद है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

अंत में दक्षिण भारत की बात करें तो तेलंगाना होते हुए आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ़ रेखा जा रही है। दक्षिणपूर्व अरब सागर पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र भी देखा जा सकता है। इस वजह से केरल में अच्छी बारिश संभव है। वहीं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में भी हल्की बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश में भी वर्षा से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try