15 मई का मौसम पूर्वानुमान: देश के ज़्यादातर हिस्सों में होगी प्री-मॉनसून बारिश व गरज-बौछारें

May 14, 2019 7:40 PM | Skymet Weather Team

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो, एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर देखा जा सकता है। इन सिस्टम्स के चलते, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश पर एक-दो जगह बारिश का अनुमान है। वहीं, उत्तरखंड में पिछले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में धूल भरी आँधी और गरज-बौछारें आगे क्रम में है। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ प्री-मॉनसून गतिविधियां देखी जा सकती है।

नीचे मध्य भारत में, अरब सागर से नम दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ अभी भी गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश पर बह रही हैं। इसके चलते, दक्षिणपूर्वी राजस्थान और उत्तरी महाराष्ट्र पर एक-दो जगह गरज-बौछारें संभव हैं। वहीं, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तरी छत्तीसगढ़ पर मौसम गरम और शुष्क बना रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बिहार पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से झारखंड, पश्चिमी बंगाल और ओड़ीशा होते हुये दक्षिण भारत तक जा रही है। इन सिस्टम्स के चलते, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और गरज-बौछारें संभव है। ओड़ीशा और झारखंड में भी कुछ जगह बारिश हो सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

नीचे दक्षिण भारत में, एक ट्रफ रेखा तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु पर देखी जा सकती है। इसके चलते तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कुछ जगह छिट्ट-पुट गरज-बौछारें हो सकती हैं। वहीं, तमिलनाडु, केरल और बंगलुरु सहित दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश की तीर्वता ज्यादा रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES