14 मई का मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, सहित पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के आसार

May 13, 2019 9:27 PM|

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और इससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है। उत्तर भारत पर पहले से बना पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के आगे निकल गया है। हालांकि जाते-जाते भी यह जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों तक हल्की बारिश कुछ स्थानों पर दे सकता है।

इस बीच पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर सक्रिय चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर आंधी और गर्जना के साथ बारिश के आसार हैं।

मध्य भारत में भी कुछ स्थानों पर इसी तरह की गतिविधियों सकती हैं खासकर दक्षिणी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में क्योंकि इन क्षेत्रों में अरब सागर से आर्द्र हवाओं का प्रवाह लगातार बना हुआ है। दूसरी ओर गुजरात में मौसम शुष्क और काफी गर्म होगा। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर लू का प्रकोप रहेगा।

रुख पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत का यहाँ एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बिहार पर बना हुआ है और एक ट्रफ इस सिस्टम से दक्षिण भारत तक सक्रिय है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश पर भी एक चक्रवाती क्षेत्र हवाओं में दिखाई दे रहा है। इन सिस्टमों के प्रभाव से पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी बिहार, झारखंड और ओड़ीशा में एक-दो स्थानों पर वर्षा के आसार हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण में बनी इस ट्रफ के प्रभाव से केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है। आंध्र प्रदेश में भी एक-दो जगह छिटपुट बारिश की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles