10 मई का मौसम पूर्वानुमान: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का लंबा दौर होगा शुरू

May 9, 2019 7:18 PM|

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और साथ लगे जम्मू-कश्मीर पर देखा जा सकता है। इसके कारण, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश व उत्तरखण्ड के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और साथ लगे राजस्थान पर बना हुआ है। साथ ही, अरब सागर से उठती नम हवाएँ उत्तर-पश्चिमी मैदानी भागों में उमस भरी हवाएँ ला रही हैं। ये सिस्टम्स राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आँधी और गरज-बौछारें दे सकते हैं।

मध्य भारत की ओर मुड़ें तो, यहाँ पर दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ भागों पर बह रही हैं। इन जगहों पर दिन के तापमान 1-2 डिग्री घंटेंगे। हालांकि, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हीट वेव की स्थिति लगातार बनी रहेगी।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में, क चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और साथ लगे मेघालय पर देखा जा सकता है। साथ ही, पूर्वोत्तर राज्यों में, बंगाल की खाड़ी से लगातार नम हवाएँ आती रहेंगी। एक ट्रफ रेखा, पूर्वी बिहार से पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा होते हुए दक्षिण भारत तक जा रही है। इसके चलते, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में अच्छी बारिश आगे क्रम में है। उप- हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बाकी पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ जगह बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी भारत में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में हीट वेव की स्थिति जारी रहेगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत में, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगह बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश में भी एक-दो जगह बारिश की संभावना है। वहीं, तेलंगाना में मौसम शुष्क ही रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles