1 मई का मौसम पूर्वानुमान: फ़ानी बेहद चक्रवात में जल्द ही सशक्त होगा, दिल्ली और मध्य भारत में लू जारी

April 30, 2019 7:35 PM | Skymet Weather Team

चक्रवात फ़ानी अब बहुत ही गंभीर चक्रवात में सशक्त हो चुका है । यह दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। फ़ानी के लिए शीघ्र ही अत्यधिक गंभीर चक्रवात बनने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। यह उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा और फिर 1 मई की रात तक आंध्र प्रदेश और ओड़ीशा के तट की ओर उत्तर / उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुड़ जाएगा।

इसके साथ आंतरिक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश बढ़ेगी। इस दौरान, हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार होगी जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुँच सकती है।
जबकि मध्य भारत में, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और विदर्भ के कई स्थानों पर लू की स्थिति बनी हुई है पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से गर्म और शुष्क हवाएँ तापमान को सामान्य से ऊपर रखेंगी।

पूर्वी भारत की ओर बढ़ें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम और आस-पास के क्षेत्रों में बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ नमी बढ़ा रही हैं। इस प्रकार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश और एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम प्री-मॉनसूनी वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

 

उत्तर में, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू कश्मीर पर है। साथ ही इसके प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश जारी रहेगी। जबकि, पंजाब और हरियाणा में एक दो स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है। राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा।

स्काइमेट weather report में अभी के लिए इतना ही। मौसम से जुड़े ताज़ा update के लिए बने रहिए Skymetweather.com के साथ। आप हमें facebook, twitter, instagram पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES