9 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: बेंगलुरु व तमिलनाडु में हीट वेव से हल्की राहत, दिल्ली प्रदूषण मध्यम श्रेणी में

March 8, 2019 10:06 PM | Skymet Weather Team

उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और साथ लगे क्षेत्रों पर देखा जा सकता है। ये जम्मू-कश्मीर के एक-दो ऊपरी भागों में हल्की बारिश देगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा में न्यूनतम तापमान गिरेंगे। साथ ही उत्तरी हवाएँ चलने के कारण दिन के तापमानों में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, दिल्ली में प्रदूषण मध्यम से खराब श्रेणी में बना रहेगा।

पूर्वी भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के पूर्वी भागों पर देखा जा सकता है। ये अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देगा। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में न्यूनतम तापमान गिर सकते हैं।

मध्य भारत में, उत्तर-पश्चिम से शुष्क हवाएँ मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ और विदर्भ पर बह रही हैं। इसके चलते, इन क्षेत्रों पर तापमान गिरेंगे। हालांकि, दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चलने के कारण, न्यूनतम तापमान एक-दो डिग्री से बढ़ सकते हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

 

नीचे दक्षिण भारत में, एक ट्रफ रेखा पश्चिम बंगाल से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है। इसके चलते, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी केरल में एक-दो जगह बारिश हो सकती है। साथ ही, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में चल रही हीट वेव की स्थिति में अब कुछ राहत आएगी। हालांकि अभी भी इन जगहों पर तापमान काफी ज्यादा बने रहेंगे।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES