8 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओड़ीशा में बारिश

March 7, 2019 7:44 PM | Skymet Weather Team

उत्तर भारत में,  एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है। इससे प्रभावित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास है। इन सिस्टम्स के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होगी। इस बीच उतरी पंजाब, पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में भी एक दो स्थानों पर बारिश की उम्मीद है।
दूसरी ओर, हरियाणा, दिल्ली, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी आएगी।


 
पूर्वी भारत में, एक चक्रवाती हावाओं का क्षेत्र असम और उसके आसपास बना हुआ है, जिससे पूर्वोत्तर राज्यों पर बारिश का ज़ोर कम हो जाएगा हालांकि, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश चलती रहेगी। अरुणाचल प्रदेश के एक दो स्थानों में बर्फबारी भी हो सकती है। 
दूसरी ओर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि ओड़ीशा के तटीय भागों पर हल्की बारिश हो सकती है।
 
मध्य भारत पर शुष्क मौसम बना रहेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पर दिन और रात्रि के तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे। दक्षिणी राजस्थान में बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण पश्चिमी हवाओं के कारण,  न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी आ सकती है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

 
 
दक्षिण भारत में, एक ट्रफ रेखा तटीय आंध्र प्रदेश से आंतरिक तमिलनाडु तक जा रही है, जिस कारण आंतरिक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश पर हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी ओर कर्नाटक और तेलंगाना पर मौसम शुष्क रहेगा। रायलसीमा और तमिलनाडु पर लू जैसी स्थिति होने की संभावना है। चेन्नई में हल्के बादल छाए रहेंगे।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES