31 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, दिल्ली में बढ़ती गर्मी से राहत

March 30, 2019 7:07 PM|

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो पश्चिमी विक्षोभ अब जम्मू-कश्मीर से पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके चलते, पूर्वी जम्मू-कश्मीर, उत्तरी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक-दो बारिश हो सकती है।

साथ ही मैदानी भागों समेत चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, दिल्ली, बीकानेर व अलवर में उत्तरी हवाएँ चलने के कारण दिन के तापमान 2-3 डिग्री गिर सकते हैं। वहीं, राजस्थान में बाड़मेर और जैसलमर जैसी जगहों पर हेट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

पूर्वी भारत की ओर बढ़ें तो एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र, उत्तरी बिहार और साथ लगे क्षेत्रों पर बना हुआ है। साथ ही, एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से, छतीसगढ़ तक जाती देखी जा सकती है। इसके चलते, जलपाईगुरि, दार्जिलिंग, कूच बिहार, पुर्णिया में बारिश और मेघ-गर्जना की उम्मीद है। जमशेदपुर और रांची जैसी जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। कोलकाता में ही मेघ-गर्जना की उम्मीद है।

उत्तर-पूर्वी भारत में एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। साथ ही, एक ट्रफ रेखा इस क्षेत्र पर देखी जा सकती है। इन सिस्टम्स के कारण, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश व त्रिपुरा में मेघ-गर्जना व बारिश की उम्मीद है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India 

वहीं मध्य भारत की बात करें तो छतीसगढ़ में मौसम गरम रहेगा। उत्तरी छत्तीसगढ़ में मेघ-गर्जना हो सकती है। मुंबई में मौसम गरम और नम बना रहेगा।

नीचे दक्षिण भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी कर्नाटक पर देखा जा सकता है। एक ट्रफ रेखा इस केरल तक जा रही है। कर्नाटक और केरल में एक-दो जगह गरज क साथ बारिश होने की उम्मीद है। हैदराबाद, चेन्नई व बेंगलुरु में दिन गरम व नम रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles