29 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: गुजरात के कुछ भागों में हीट वेव, अरुणाचल व सिक्किम में बारिश

March 28, 2019 8:41 PM|

उत्तर भारत से शुरुआत करें तो, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू-कश्मीर और साथ लगे पाकिस्तान पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से दक्षिणी पंजाब होते हुये मध्य पाकिस्तान तक जा रही है। इन मौसम प्रणालियों के चलते, जम्मू-कश्मीर के कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा।

मध्य भारत की बात करें तो यहाँ, गरम व शुष्क हवाएँ उत्तर-पश्चिमी दिशा से बह रहीं हैं। इसके चलते, दक्षिणी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में दिन के तापमानों में हल्की वृद्धि होगी। और तो और गुजरात के कुछ भागों में, हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

पूर्वी व उत्तर-पूर्वी भारत की बात करें तो, यहाँ पर कोई भी मौसम प्रणाली ना बनी होने के कारण, मौसम ज़्यादातर शुष्क रहेगा। हालांकि, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में एक-दो जगहों बारिश की संभावना है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India 

अंत में दक्षिण भारत की बात करें तो, एक ट्रफ रेखा आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण-पूर्वी अरब सागर तक जा रही है। इसके चलते, केरल और साथ लगे तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मौसम शुष्क ही रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles