28 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: जम्मू-कश्मीर में बारिश, मुंबई से हीट वेव होगी विदा

March 27, 2019 8:19 PM|

एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर देखा जा सकता है। इसके चलते, जम्मू-कश्मीर के एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम शुष्क ही रहेगा। हालांकि, यहाँ बादल छाए रहेंगे। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

मध्य भारत की तरफ जाएँ तो यहाँ कोई खास मौसम गतिविधी नहीं बनी हुई है। कोटा, ऊना, भोपाल, जबलपुर, नागपुर और वर्धा में दिन के तापमान बढ़ सकते हैं। गुजरात के कुछ इलाके जैसे पोरबंदर व द्वारका में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।  मुंबई में भी शुष्क व गर्म मौसम दर्ज किया जाएगा। हालांकि, यहाँ से हीट वेव अब होगी विदा।

सम्पूर्ण उत्तर-पूर्वी भारत में मौसम शुष्क ही रहेगा। देश के पूर्वी हिस्सों जैसे पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओड़ीशा व पश्चिम बंगाल में कोई खास मौसम गतिविधी फिलहाल नहीं देखी जा रही। देश के पूर्वी हिस्सों में उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ आगे भी बहती रहेंगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India 

नीचे दक्षिण भारत की ओर रुख करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी कर्नाटक पर बना हुआ है। साथ ही, एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से केरल तक जा रही है। इसके चलते, केरल और साथ लगे दक्षिण-तटीय कर्नाटक के एक-दो स्थानों में बारिश और मेघ-गर्जना हो सकती है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मौसम शुष्क व गर्म बना रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

Similar Articles