18 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत में वर्षा, उत्तर के मैदानी राज्यों में चल सकती हैं आँधी

March 17, 2017 3:26 PM | Skymet Weather Team

 

शुरुआत उत्तर भारत के मौसम से। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पूर्वी भागों से आगे निकलेगा। हालांकि इसके चलते पर्वतीय राज्यों में रुक-रुक कर हल्की वर्षा और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।

इसके प्रभाव से हवाओं में विकसित हुआ चक्रवाती सिस्टम राजस्थान और इससे सटे हरियाणा पर देखा जा सकता है। अनुमान है कि पूर्वी और उत्तरी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, इससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में धूल भरी आँधी चलेगी। बादलों की गर्जना भी कहीं-कहीं हो सकती है।

इस सिस्टम से एक ट्रफ दक्षिणी केरल तक बन गई है। इस सिस्टम के प्रभाव से विदर्भ, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र से सटे छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है। इन भागों में तेज़ हवाएँ चलने की भी संभावना है।

दक्षिण में रायलसीमा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और कर्नाटक में कुछ स्थानों पर जबकि केरल में लगभग सभी जगह वर्षा होने की संभावना है।

Check out the current status of rain and lightning over India

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों का रुख करें तो तटीय ओड़ीशा पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ पूर्वोत्तर राज्यों तक देखी जा सकती है। इन दोनों सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल, तटीय ओड़ीशा तथा पूर्वोत्तर राज्यों में गरज के साथ बौछारें गिरने का अनुमान है।

पश्चिम में गुजरात और कच्छ सहित लगभग सभी भागों के तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES