15 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: झारखंड, ओड़ीशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश

March 14, 2019 9:09 PM | Skymet Weather Team

उत्तर भारत में, पश्चमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में आगे बढ़ चुका है, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। हालांकि 15 मार्च की दोपहर तक उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश चलती रहेगी। इस बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों पर एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। दूसरी ओर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में, एक कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन मध्य भारत से गंगीय पश्चिम बंगाल तक बना हुआ है, जिसके कारण झारखंड, उत्तरी ओड़ीशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ, एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इस बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही असम पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across India

 

मध्य भारत में, कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन के चलते, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

दक्षिण में, कोई भी महत्वपूर्ण मौसमी प्रणाली नहीं बनी हुई है, इसलिए मौसम शुष्क बना रहेगा। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र हवाओं के चलते तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रात के तापमान बढ़ेंगे।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 

OTHER LATEST STORIES