Skymet weather

15 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: केरल, तमिलनाडु में बारिश, उत्तर-पश्चिम भारत में शुष्क मौसम

March 14, 2017 4:00 PM |

 

उत्तर के पर्वतीय राज्यों पर बारिश में छोटे से अंतराल के बाद फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी राज्यों के पास दस्तक देने वाला है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ भागों में बर्फबारी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

इस बीच उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों और मध्य भारत के सभी भागों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। साथ ही दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे हल्की बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि इन भागों में 8 से 12 डिग्री तापमान के साथ सुबह और रात के समय मौसम ठंडा ही बना रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है जिससे इन राज्यों में दिन व रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

दक्षिण में एक ट्रफ विदर्भ से दक्षिणी आंतरिक तमिलनाडु तक बनी हुई है। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र, दक्षिणी कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें दर्ज की जा सकती हैं। बंगलुरु में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Check out the current status of rain and lightning over India

Rain in India

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। हालांकि इससे तापमान में कमी और गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। क्योंकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहेगा और आर्द्रता बढ़ेगी जिससे मौसम और परेशान कर सकता है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try